{"_id":"6909d89a913de132890c7ab3","slug":"leopard-attacks-dog-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119601-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गुलदार ने कुत्ते पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गुलदार ने कुत्ते पर किया हमला
Tue, 04 Nov 2025 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 04 Nov 2025 04:12 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन। सोमवार शाम गुलदार ने एक कुत्ते पर हमला कर दिया। गुलदार दिखने के बाद से लोगों में दहशत व्याप्त है।
कैंट स्कूल के निकट आठ घर वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र निवासी सफाईकर्मी सोहन ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे घर के दरवाजे के पास खड़े कुत्ते पर गुलदार ने हमला कर दिया। पत्नी मंजू, पुत्र तुषार बाहर निकले तो वहां से गुलदार को भागते हुए देखा। झाड़ियों में छिपा गुलदार काफी देर तक गुर्राता रहा। सोहन ने बताया कि जिस समय गुलदार ने कुत्ते पर हमला किया, तब उनका दो वर्षीय पोता इशांत घर के बाहर दरवाजे के पास खेल रहा था। गनीमत रही कि गुलदार ने बालक पर हमला नहीं किया। संवाद