लछमपुर कलालघाटी में बनेगा मेडिकल कालेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार का मेडिकल कालेज भाबर के लछमपुर कलालघाटी में बनेगा। मेडिकल कालेज के लिए चयनित भूमि का सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की मौजूदगी में अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा डा. पंकज पांडेय ने निरीक्षण किया। इस मौके पर अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी मेडिकल कालेज की जमीन का संयुक्त सर्वे किया। स्वास्थ्य मंत्री ने जहां स्थानीय प्रशासन को चयनित जमीन जल्द चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखंड के नाम पर करने के निर्देश दिए, वहीं स्वाइल टेस्ट कराने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए।
कोटद्वार के मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए शासन स्तर पर कवायद तेज हो गई है। सोमवार को लछमपुर में चयनित मेडिकल कालेज की जमीन का निरीक्षण अपर सचिव डा. दीपक पांडे की अगुवाई वाली टीम ने किया। अधिकारियों ने इसे फाइनल सर्वे बताया। कहा कि मौके पर 31 हेक्टेयर यानी करीब 190 बीघा जमीन उपलब्ध है। लोक निर्माण विभाग को उक्त भूमि का स्वायल टेस्टिंग एवं डिमार्केशन करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को मेडिकल कालेज से संबंधित समस्त औपचारिकताओं को एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया कि अक्तूबर में मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद इसका शिलान्यास करेंगे। कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कालेज की स्थापना उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में एक है। इस मौके पर एसडीएम जीआर बिनवाल समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।