{"_id":"64d71c4e97bd98e5ebc45796c318f166","slug":"laxmi-narayan-mandir-will-be-made-in-kotdwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में बनेगा भव्य लक्ष्मीनारायण मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में बनेगा भव्य लक्ष्मीनारायण मंदिर
कोटद्वार
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री हिंदू पंचायती धर्मशाला एवं मंदिर कमेटी कोटद्वार की हृदयस्थली में भव्य श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर का निर्माण होगा। मकर संक्रांति के पर्व पर शुक्रवार को श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला विधिवत पूजा-अर्चना के बाद स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने रखी।
कमेटी के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार मित्तल ने बताया कि पुराना मंदिर जर्जर हो चुका था, जिसे तोड़कर यहां पर नए मंदिर की आधार शिला रखी गई है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मालिनी मार्केट में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि से बनने वाले श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर की आधारशिला रखी गई। बताया गया कि करीब साढ़े तीन हजार वर्ग फीट में यह मंदिर बनाया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर शहर का डेढ़ सौ साल पुराना प्राचीन मंदिर था, जो कई जगह से जर्जर हो चुका था। समिति ने सर्वसम्मति से मंदिर के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया था। इसका कार्य मकर संक्रांति से शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष लाला छाजूराम अग्रवाल, सचिव आदेश कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार मिश्रा, संजय मित्तल, प्रदीप मित्तल, रमेश चंद्र सिंघल, महेंद्र कुमार अग्रवाल और केके मित्तल आदि थे।