फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lansdowne's daughter Nirmala won Mrs India Inspirational Queen Award

Kotdwar News: लैंसडौन की बेटी निर्मला ने जीता मिसेज इंडिया इंस्पिरेशनल क्वीन अवॉर्ड

Wed, 28 Jun 2023 05:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Lansdowne's daughter Nirmala won Mrs India Inspirational Queen Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लैंसडौन। लैंसडौन की बेटी निर्मला नेगी ने मिसेज इंडिया इंस्पिरेशनल क्वीन अवॉर्ड के साथ ही दिवा एक्सीलेंस अवॉर्ड इन आर्ट एंड कल्चर का खिताब जीत कर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भक्त दर्शन की पुत्री निर्मला नेगी ने बताया कि उन्होंने 18 से 20 जून को महाराष्ट्र के पुणे शहर में मिसेज दिवा पेजेंट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में देश के सभी प्रांतों से 51 प्रतिभागियों ने शिरकत की थी। आयोजन की मुख्य अतिथि बॉलीवुड की अदाकारा नीलम कोठरी थीं। उन्हें इस प्रतियोगिता में दिवा एक्सीलेंस अवॉर्ड इन आर्ट एंड कल्चर के साथ ही मिसेज इंडिया इंस्पिरेशनल क्वीन का खिताब प्रदान किया गया।
विज्ञापन

69 वर्षीय निर्मला नेगी ने बताया कि वह पूर्व में केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन में शिक्षिका रहीं। सेवानिवृत के बाद स्व. पंडित बिरजू महाराज से कत्थक नृत्य की शिक्षा प्राप्त की। वर्तमान में वह देश के कई क्षेत्रों में जाकर कत्थक नृत्य में युवा प्रतिभाओं को तराशने का कार्य कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की बेटी की इस उपलब्धि पर समाजसेवी लता खंडेलवाल, भावना वर्मा, उषा नैथानी, सोनी कन्नौजिया ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे लैंसडौन का गौरव बताया।
- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed