फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lansdowne police caught prize money

ईनामी बदमाश चढ़ा लैंसडौन पुलिस के हत्थे

Wed, 02 Sep 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Lansdowne police caught prize money
लैंसडौन पुलिस ने 18 वर्षों से फरार चल रहे एक हजार रुपये के ईनामी बदमाश को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है। कोरोना रैपिड टेस्ट में बदमाश के पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड केयर सेंटर सतपुली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सूरत शर्मा ने बताया कि आरोपी गुरुमुख सिंह निवासी न्यू मंगल कालोनी निकट ब्रहमानंद चौक करनाल को पुलिस ने वर्ष 2000 मेें लैंसडौन के निकट अवैध शराब के जखीरे के साथ पकड़ा था। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी थी, लेकिन तब पुलिस ने उसे दबोच लिया था। इसके बाद वह न्यायालय से जमानत पर छूटा था और वर्ष 2002 के बाद वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन

एसएसपी पौड़ी की ओर से फरार बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छेड़े गए अभियान के तहत बुधवार को गुरुमुख सिंह को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लैंसडौन लाया गया। न्यायालय में प्रस्तुत करने से पहले जयहरीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदमाश की रेपिड कोरोना जांच कराई गई, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया। संक्रमण के चलते उसे कोविड केयर सेंटर सतपुली में भर्ती कर दिया है। बदमाश को पकड़ने वाली टीम में गूमखाल चौकी प्रभारी एसआई अशोक सिरस्वाल, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, कांस्टेबल धनजंय पंत, कांस्टेबल अमित रावत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed