फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lansdowne market buzzes with tourists, hotels become full

लैंसडौन बाजार हुआ पर्यटकों से गुलजार, होटल हुए फुल

Sat, 03 Oct 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Lansdowne market buzzes with tourists, hotels become full
अनलॉक-5 के शुरू होते ही वीकेंड पर शनिवार को लैंसडौन बाजार पर्यटकों से गुलजार हो गया। सभी होटल पर्यटकों से फुल हो गए। पर्यटकों की चहल-पहल से होटल कारोबारियों और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण छावनी परिषद ने मार्च से लैंसडौन में पर्यटकोें के आगमन पर प्रतिबंध लगा दिया था। अनलॉक-5 के तहत राज्य सरकार की गाइडलाइन के बाद छावनी प्रशासन की ओर से एक अक्तूबर से नगर के होटल और गेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खोल दिए। नगर में मौजूदा समय में जीएमवीएन के दो गेस्ट हाउस सहित 12 अन्य होटल हैं। सभी होटल दो दिनों से पर्यटकों से पैक हैं। नगर के होटलों में रुकने वाले पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। बिना मास्क पहने पर्यटकों की निगरानी के लिए छावनी परिषद ने पीआरडी के जवानों को बाजार में तैनात किया है। छावनी क्षेत्र के होटल स्वामी अजय अग्रवाल ने बताया कि लैंसडौन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 130 होटल रिजॉर्ट हैं जो सभी पर्यटकों से भरे हैं। ग्रामीण होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील बख्शी ने बताया कि बीते दो दिन में यहां तीन हजार से भी अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed