फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lansdowne Forest Division has started long distance

Kotdwar News: लैंसडौन वन प्रभाग ने यूपी के साथ शुरू की लंबी दूरी की गश्त

Wed, 05 Jul 2023 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
Lansdowne Forest Division has started long distance
यूपी से सटी सीमा काफी संवदेनशील, बरसात के सीजन में वन्यजीवों के शिकार की बनी रहती है आशंका
विज्ञापन


मानसून सत्र में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए लैंसडौन वन प्रभाग ने लंबी दूरी की गश्त शुरू कर दी है। गश्त में लैंसडौन वन प्रभाग उत्तर प्रदेश वन विभाग का भी सहयोग ले रहा है। लालढांग से कोटद्वार होते हुए यूपी की सीमा से सटी कोटड़ी रेंज में खासी सतर्कता बरती जा रही है।


वरिष्ठ वन अधिकारियों की ओर से मानसून के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश मिलते ही स्थानीय स्तर पर पैट्रोलिंग की रणनीति तैयार की गई है। उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में यूपी से सटी सीमा हमेशा से ही वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील रही है। लैंसडौन से सटे कालागढ़ टाइगर रिजर्व में भी इन दिनों लंबी दूरी की गश्त चल रही है। लैंसडौन के नवनियुक्त डीएफओ नवीन पंत ने बताया कि मानसून सत्र में नदी नालों के उफान पर रहने के कारण वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा चुनौतीपूर्ण होती है। डिवीजन के लालढांग से लेकर कोटड़ी तक यूपी की सीमा पर काफी सतर्कता बरती जा रही है। एसडीओ व रेंज अधिकारी खुद पैट्रोलिंग में शामिल हो रहे हैं। कोटद्वार की एसडीओ पूजा पयाल ने बताया कि मानसूत्र पूरे समय में जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed