फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Land of bridge area found recorded in revenue records, PWD will build bridge

Kotdwar News: राजस्व अभिलेख में दर्ज मिली पुल क्षेत्र की भूमि, लोनिवि बनवाएगा पुल

Sat, 18 Jan 2025 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Land of bridge area found recorded in revenue records, PWD will build bridge

विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। विकासखंड दुगड्डा के साझासैंण गांव की सीमा पर पुल निर्माण के लिए शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिसमें पुल निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि राजस्व अभिलेख में दर्ज होना पाया गया। अब लोक निर्माण विभाग बरसाती नाले पर 14 लाख रुपये के बजट से पुल का निर्माण कराएगा।

यमकेश्वर विधानसभा की ग्राम पंचायत सिमलचौड़ के राजस्व ग्राम साझासैंण के लिए वर्ष 2005-06 में तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने 55 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। स्टेट हाईवे-9 से गांव तक सड़क निर्माण में आरक्षित वन क्षेत्र का कुछ हिस्सा होने से सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका रहा। बरसाती नाले पर पुल बनाने के लिए वन विभाग की ओर से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण पुल भी नहीं बन सका था। ग्रामीणों को बरसात के समय अपने वाहनों को सड़क पर ही छोड़ना मजबूरी बन गया था। ग्रामीणों की ओर से क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट से पुल निर्माण की गुहार की गई थी।
विज्ञापन


विधायक के निर्देश पर शुक्रवार को तहसील प्रशासन, वन विभाग व लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल निर्माण स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। राजस्व विभाग के नक्शे से स्पष्ट हुआ कि पुल निर्माण वाला हिस्सा वन भूमि में नहीं है। वह राजस्व अभिलेख में दर्ज है। पुल से स्टेट हाईवे-9 तक आरक्षित वन भूमि है। मौके पर राजस्व विभाग की ओर से पुल निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई। संयुक्त निरीक्षण में राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान, राजस्व उप निरीक्षक राजेश राणा, लोनिवि की सहायक अभियंता कंचन मुयाल, वन विभाग की दुगड्डा रेंज के रेंज अधिकारी उमेशचंद्र जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




साझासैंण में पुल निर्माण को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है। शीघ्र ही पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed