{"_id":"712a78b6bb0ee0bddf144c48a71bc605","slug":"laldhang-route-for-commercial-vehicles-will-open-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक वाहनों के लिए जल्द खुलेगा लालढांग मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यावसायिक वाहनों के लिए जल्द खुलेगा लालढांग मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो किशनपुर (कोटद्वार)।
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री प्रबंधन की दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिलरखाल-लालढांग मार्ग को एक सप्ताह के अंदर व्यावसायिक वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। मार्ग की मरम्मत के लिए 36 लाख मंजूर कर दिए गए हैं।
ग्रोथ सेंटर में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने फैक्ट्री प्रबंधन की बैठक में उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सिडकुल में हो रहे धरना प्रदर्शन, मारपीट और विवादों का कारण संवादहीनता बताया।
उन्होंने सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन नौटियाल को निर्देशित किया कि वे आने वाली हर बैठक में फैक्ट्री स्वामियों को शामिल करें। कहा कि फैक्ट्रियों में प्रबंधन की मनमानी के चलतेे भर्ती प्रक्रिया गलत तरीके से की जाती है, जिसमें पारदर्शिता लाना बहुत आवश्यक है। मंत्री द्वारा भर्ती प्रक्रिया सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा कराए जाने की बात का प्रबंधन ने विरोध किया। कई फैक्ट्री प्रबंधकों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा भर्ती प्रक्रिया में दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस पर मंत्री ने पांच सदस्यीय स्टेंडिंग कमेटी द्वारा भर्ती प्रक्रिया करवाने के निर्देश दिए। फैक्ट्री प्रबंधकों ने कहा कि सिडकुल के मानकों के अनुसार फैक्ट्रियों में 90 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। इसके बावजूद 28 फरवरी को महापंचायत के नाम पर जनप्रतिनिधियों ने अनावश्यक दबाव बनाकर सिडकुल के मेनगेट पर ताले लगाकर काम ठप करवाया। जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई और जनप्रतिनिधियों से उचित प्रक्रिया अपनाने को कहा। मंत्री ने बताया कि फैक्ट्रियों के व्यावसायिक वाहनों के आने-जाने में होने वाली दिक्कतों का देखते हुए वन विभाग को शीघ्र चिलरखाल-लालढांग मार्ग खोलने को कहा गया है। मार्ग की मरम्मत करने के लिए शासन ने वन विभाग के लिए 36 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
इस अवसर पर श्रम अधिकारी बीपी जुयाल, पीआरओ दर्शन सिंह रावत, ग्राम प्रधान विमला जोशी, विजयपाल मेहरा, भूपेंद्र सिंह, रमेश पटवाल, सुदेश शर्मा, रजनीश शर्मा, नेहा माहेश्वरी, किशन पाल सिंह, भुवन चंद्र, एके जैन, मनीष राजपूत आदि मौजूद रहे।