फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lack of rain in Bhatwadi area poses threat to crops

Kotdwar News: भटवाड़ी क्षेत्र में बारिश की कमी से फसलों पर संकट

Fri, 20 Feb 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 20 Feb 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Lack of rain in Bhatwadi area poses threat to crops
भटवाड़ी। भटवाड़ी क्षेत्र में पर्याप्त बारिश न होने के कारण फसलों पर संकट गहराने लगा है। समय पर वर्षा न होने से गेहूं, मटर, मसूर और आलू जैसी प्रमुख फसलें खराब होने लगी हैं, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है।
विज्ञापन



किसानों का कहना है कि यदि मौसम का यही हाल रहा तो फसलें पूरी तरह नष्ट हो सकती हैं। क्षेत्र में बर्फबारी तो हुई, लेकिन पर्याप्त बारिश न होने के कारण उसका फसलों पर कोई विशेष सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश न होने के कारण सालंग, गोरसाली, सिल्ला, तिहार, भंगेली, रैथल, बार्सू गांव सहित टकनौर क्षेत्र के गांवों में किसानों की फसलें खेतों में ही खराब होने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय काश्तकारों का कहना है कि समय पर और पर्याप्त वर्षा न होने से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही आगामी सीजन में बोई जाने वाली फसलें, जैसे धान आदि की बुआई पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। बारिश के अभाव से फसलों के लगातार खराब होने की स्थिति में किसान वर्ग चिंतित है और जल्द अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed