फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kradil public school dance competition was won by

क्रेडिल पब्लिक स्कूल ने जीती नृत्य प्रतियोगिता

Mon, 30 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Mon, 30 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kradil public school dance competition was won by
नृत्‍य - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। गढ़वाल सभा की ओर से दसवें स्थापना दिवस समारोह में आयोजित स्व. वेणीमाधव ध्यानी गढ़वाली लोक नृत्य प्रतियोगिता में क्रेडिल पब्लिक स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

बदरीनाथ रोड स्थित राजकीय प्रेक्षागृह में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने थड़िया, चौफला, घसियारी, जौनसारी लोक गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर गढ़ संस्कृति की छटा बिखेरी। निर्णायक संस्कृति कर्मी सुमित्रा रावत, जगदीश चंद्र बमेटा और मोहिनी नौटियाल द्वारा लोक गीत, नृत्य शैली व वेशभूषा आदि मानकों के आधार पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही विद्यालय की टीम को अंक दिए गए। इसमें क्रेडिल पब्लिक स्कूल निंबूचौड़ ने शाबासी मेरा मोती ढांगा, तीले धारू बोला.. गीत पर थड़िया नृत्य प्रस्तुत कर पहाड़ की संस्कृति के प्रतीक हल, बैल, उरख्याली, गंज्याली और खेत खलिहान को बखूबी चित्रित किया। इसके आधार पर क्रेडिल पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान दिया गया। हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी गाड़ीघाट के छात्रों की प्रस्तुति में गीत संगीत और नृत्य संतुलन के कारण उसे दूसरा स्थान, जबकि मेहरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर इंटर कालेज की बेहतरीन नृत्य शैली के कारण उसे तीसरा स्थान दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डा. माधुरी बड़थ्वाल और बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। संस्था के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, महासचिव डा. पदमेश बुडाकोटी, कर्नल बीबी ध्यानी, दिनेश कुकरेती, गोविंद डंडरियाल, जनार्दन बुडाकोटी, संजय रावत, डा. जितेंद्र नेगी, शशिभूषण अमोली, जीत सिंह पटवाल, राकेश शाह, ओमप्रकाश कबटियाल आदि  मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed