फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwara, Ymkeshhwar and BJP rebellion Chaubttakhal Sur.

कोटद्वार, यमकेश्वर और चौबट्टाखाल भाजपा में बगावत के सुर

Mon, 16 Jan 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 16 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन

कोटद्वार, यमकेश्वर और चौबट्टाखाल से सीटिंग विधायक और पूर्व विधायक के टिकट कटने की खबरों से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी प्रकट की है। कहा कि कल तक संगठन के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे नेताओं का टिकट काटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

विज्ञापन


कोटद्वार और यमकेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नाराजगी जताने के बाद सोमवार को बैजरो, स्यूंसी और सतपुली में भाजपाइयों ने नाराजगी जताई और भाजपा के कांग्रेसीकरण होने की शिकायत की। कहा कि इससे संगठन के कैडर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मनोबल टूटने लगा है।
विज्ञापन



कोटद्वार विधानसभा से पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत का टिकट कटने पर भाजपा के कार्यकर्ता रविवार को बैठक कर नाराजगी जता चुके हैं। कोटद्वार में शैलेंद्र सिंह रावत समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश बना हुआ है। उनका कहना है कि धरातल पर पूरे पांच साल संगठन और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने वाले जमीनी नेता को टिकट न दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार के साथ ही यमकेश्वर में भी कार्यकर्ताओं के बगावती स्वर उठे हैं। यमकेश्वर के भाजपाइयों ने लगातार तीन बार जीतने वाली महिला विधायक विजया बड़थ्वाल का टिकट कटने पर पदों से ही त्यागपत्र देने की घोषणा कर डाली है।

चौबट्टाखाल विधानसभा सीट पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत काटिकट कटने की आशंका से बीरोंखाल, स्यूंसी, सतपुली में भाजपाइयों में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन पर केंद्र को गुमराह करने और अनदेखी का आरोप लगाया है। बीरोंखाल के स्यूंसी में आयोजित स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी ने सीटिंग विधायक को ही टिकट देने की मांग की।

बीरोंखाल मंडल अध्यक्ष मनमोहन रावत ने कहा तीरथ सिंह रावत जैसे सीधे और सरल व्यक्ति का हर कार्यकर्ता से सीधा संपर्क है। उनका टिकट कटने से क्षेत्रीय जनता व संगठन में भारी नाराजगी है।

बैठक में संगठन मंत्री विजेद्र ध्यानी, युवा मोरचा के बीरोंखाल अध्यक्ष मनोज नौटियाल, महिला मोरचा अध्यक्ष सुभद्रा नेगी, शर्मीला देवी, आलम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनवर सिंह, दिनेश सिंह, गजपाल सिंह, उपाध्यक्ष विजय चौधरी, महेद्र सिंह, दर्शन सिंह व पान सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री ओमपाल बिष्ट ने किया।

सतपुली में भी चौबट्टाखाल के विधायक तीरथ सिंह रावत समर्थक सोशल मीडिया से लेकर नुकड्डों और चौराहों पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई इसके लिए गढ़वाल सांसद और पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी को जिम्मेदार बताते हुए उन्हें कोस रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि पूर्व प्रधान सतपुली जगदंबा डंगवाल समेत कई समर्थक विधायक का टिकट कटने की हालत में सामूहिक रूप से इस्तीफा देेने की धमकी तक दे रहे हैं। भाजपा की बीरोंखाल इकाई तो हाईकमान को पत्र भेजकर विधायक के टिकट कटने की आशंका पर आक्रोश जाहिर कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed