फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar Base Hospital: Now OPD prescription starts for Rs 20, treatment starts at concessional rates

कोटद्वार बेस अस्पताल : अब 20 रुपये में बनने लगा ओपीडी का पर्चा, रियायती दरों पर इलाज शुरू

Sat, 24 Aug 2024 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar Base Hospital: Now OPD prescription starts for Rs 20, treatment starts at concessional rates

विज्ञापन
कोटद्वार। बीते माह 18 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी अस्पतालों का पर्चा और इलाज के रेट कम करने के निर्णय का शासनादेश कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंच गया है। अब मरीजों को अस्पताल में ओपीडी का पर्चा बनाने के लिए 28 रुपये की जगह केवल 20 रुपये ही देने होंगे। ओपीडी, आईपीडी के साथ अस्पताल में भर्ती होने और एंबुलेंस के किराये की दरों में कमी कर दी गई है। शनिवार को पहले दिन पर्चे का दाम घटने और उपचार में कम धनराशि खर्च होने पर मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
बैठक में हुए उक्त निर्णय का शासनादेश शनिवार को कोटद्वार अस्पताल पहुंचा। शासनादेश प्राप्त होते ही शनिवार से पंजीकरण, उपचार, भर्ती, जांच एवं रेफर होने पर एंबुलेंस के किराये की दरों में कमी कर दी गई। इसका सीधा लाभ मरीजों के परिवारों को मिलना शुरू हो गया। अब ओपीडी चार्ज जिला एवं उप जिला चिकित्सालय पर 20 रुपये, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 रुपये लिया जा रहा है। इसी तरह आईपीडी चार्ज भी क्रमशः 50, 25 और 15 रुपये किया गया है। अस्पताल में मरीज के भर्ती रहने की स्थिति में जिला एवं उप जिला चिकित्सालय में पहले तीन दिन के बाद प्रतिदिन 25 रुपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 15 रुपये और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन




प्राइवेट वार्ड में बेड लेने पर सिंगल बेड का शुल्क 150 रुपये प्रतिदिन और डबल बेड का चार्ज 300 रुपये प्रतिदिन तय किया गया है। जिला एवं उप जिला चिकित्सालय में एसी कमरा मरीज के लिए लिए जाने पर 1000 रुपये प्रतिदिन शुल्क लिया जाएगा। सीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज ने बताया कि शासनादेश राजकीय बेस अस्पताल में प्राप्त हो गया है। घटी हुई शुल्क दरें शनिवार से लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बोले मरीज



बिलिंग काउंटर पर कतार में खड़े अजायब सिंह, अमित कुमार, बृजेशी देवी ने बताया कि 20 रुपये में पर्चा बना है। बता रहे हैं कि जांच और इलाज में भी खर्च कम आएगा। विपुल रावत का कहना था कि सरकार को अस्पताल पर चिकित्सकों और संसाधनों की कमी को भी पूरा करने के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed