Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar Accident PM modi CM dhami express grief Rs 2 lakh aid for kin Rs 50,000 for injured

कोटद्वार हादसा: पीएम मोदी और सीएम ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता

Sat, 28 Nov 2026 06:02 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Nov 2026 06:02 PM IST
सार

कोटद्वार में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन
Kotdwar Accident PM modi CM dhami express grief Rs 2 lakh aid for kin Rs 50,000 for injured
कोटद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि हादसे में मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने को कहा।

विज्ञापन

भंगलवाड़ गांव के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं महिलाएं
हादसे का शिकार हुई महिलाएं भंगलवाड़ गांव के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। सभी सिद्धखाल में समूह की बैठक और अन्य काम निपटाकर इको वैन से गांव लौट रही थीं। इसी दौरान शनिवार को रिखणीखाल से करीब 25 किलोमीटर आगे रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास वैन अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। वाहन में चालक समेत कुल 13 लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UK Top News: कोटद्वार सड़क हादसे में आठ की मौत, सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट अटका, कांग्रेस की चुनावी तैयारी

सूचना मिलते ही रिखणीखाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य और एएसपी मनोज ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चार घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में मौके पर सात लोगों की मौत हो गई थी। सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया गया, जहां एक घायल महिला ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed