{"_id":"576eb74f4f1c1bb40cb4938e","slug":"knwasrm-lake-complete-demarcation-of-forest-land-for-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"कण्वाश्रम झील निर्माण के लिए वन भूमि सीमांकन का कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कण्वाश्रम झील निर्माण के लिए वन भूमि सीमांकन का कार्य पूरा
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
कण्वाश्रम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कण्वाश्रम को पर्यटन के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर लाने के लिए राज्य सरकार ने कण्वाश्रम विकास परियोजना का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। केंद्र सरकार से वन भूमि हस्तांतरण के आदेश मिलने के बाद पर्यटन एवं वन विभाग ने 3.074 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन का काम पूरा कर लिया है। पर्यटन अधिकारी के अनुसार, डीपीआर की स्वीकृति के बाद परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए टूरिज्म की एडीबी इकाई को कार्यदायी एजेंसी बनाया गया है।
जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि शुक्रवार को वन विभाग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कण्वाश्रम में भूमि का सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पर झील निर्माण के साथ ही पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की योजनाओं का निर्माण कराया जाना है।
बताया कि वन भूमि हस्तांतरण के बाद राज्य सरकार ने जहां 30 जून तक इसकी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं, वहीं साथ ही साथ भूमि के सीमांकन का कार्य भी कर दिया गया है। जिससे निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किए जा सकें।