फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kishore saved the lives of cattle by showing courage

Kotdwar News: किशोर ने साहस दिखाकर बचाई मवेशियों की जान

Wed, 22 Jan 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kishore saved the lives of cattle by showing courage

विज्ञापन
कोटद्वार। एक किशोर ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग की लपटों में घिरे दो मवेशियों की जान बचाई। जिस पर प्रधानाचार्य ने छात्र को सम्मानित किया। विकासखंड एकेश्वर के अंतर्गत ग्रामसभा भैड़गांव के ग्राम प्रधान सुनील पोखरियाल ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे।
हवा चलने से खेत में लगी आग कुछ फासले पर गोशाला के आंगन में रखी घास और गोबर तक फैल चुकी थी। उस समय गोशाला में गाय व बछिया लोहे की संगल में बंधी थीं। आग की लपटें तेजी से भड़कने लगी थीं। जनता इंटर कॉलेज संगलाकोटी का कक्षा नौ का छात्र शिव सिंह रावत (14) संयोग से उस समय गोशाला के पास से गुजर रहा था। गाय व बछिया को आग के बीच घिरा देखकर साहस का परिचय देते हुए शिव सिंह गोशाला पहुंच गया।
विज्ञापन

उसने गाय और बछिया की संगल को खोलकर उन्हें सकुशल गोशाला से बाहर निकाल लिया। इतना ही नहीं गोशाला में आग लगने से बचा लिया। इस दौरान छात्र के हाथ भी आग की लपटों से झुलस गए। बुधवार को जनता इंटर कॉलेज संगलाकोटी के प्रधानाचार्य संजय सिंह रावत ने छात्र शिव सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने शिव सिंह की सूझबूझ व साहस से सबक लेकर खुद को भी समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed