{"_id":"64a815b6758ad5ad470b8f34","slug":"kishore-kept-roaming-the-whole-night-by-opening-the-lock-of-max-parked-on-the-roadside-many-collided-people-created-ruckus-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-1313-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सड़क किनारे खड़ी मैक्स का लॉक खोल रात भर घुमाते रहे किशोर, कई को मारी टक्कर, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सड़क किनारे खड़ी मैक्स का लॉक खोल रात भर घुमाते रहे किशोर, कई को मारी टक्कर, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुगड्डा। नगर क्षेत्र के चार किशोरों की शरारत नगर के एक व्यापारी और एक वाहन स्वामी को भारी पड़ गई। चारों किशोर मास्टर चाबी से गांधी चौक में खड़ी एक मैक्स को स्टार्ट कर रात को फतेहपुर और डाडामंडी मार्ग पर घुमाते रहे। रात दो बजे जब पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने हड़बड़ी में एक जूस कॉर्नर के काउंटर और उसके पास खड़ी एक मैक्स को टक्कर मार दी। बाद में किशोर मैक्स को लेकर डाडामंडी रोड पर ले गए और बीच सड़क में खड़ा कर मौके से फरार हो गए।
दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई सूरत शर्मा बताया कि नगर के चार किशोर गांधी चौक में खड़ी एक मैक्स को मास्टर चाबी से स्टार्ट कर रात को फतेहपुर और डाडामंडी मार्ग पर घुमाते रहे। करीब दो बजे गश्त के दौरान जब पुलिस गांधी चौक पहुंची तो पुलिस को देखकर चारों घबरा गए। उन्होंने हड़बड़ी में गाड़ी को तेज भगाने का प्रयास किया, जिस पर गाड़ी अनियंत्रित होकर गांधी चौक में एक जूस कार्नर के काउंटर और उसके बाद पास में ही खड़ी एक अन्य जीप से टकरा गई। बाद में चारों मैक्स लेकर डाडामंडी रोड की ओर भाग निकले। करीब 100 मीटर आगे पोस्ट ऑफिस के समीप जीप को बीच सड़क में छोड़ फरार हो गए।
रात को बाजार में हंगामे के बाद सुबह लोग चौकी पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। जिन लोगों का नुकसान हुआ उन्होंने उन्हें नुकसान की भरपाई की मांग भी की। जिस पर पुलिस चारों किशोरों को पकड़कर थाने ले आई। सूचना पर चारों के अभिभावक भी चौकी पहुंचे। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच नुकसान की भरपाई के लिए समझौता वार्ता चल रही थी। आरोपी किशोर 13 से 17 साल के बीच के हैं।