{"_id":"5f1da2ea8ebc3e63ab02b9be","slug":"kargil-martyrs-remembered-on-shaurya-day-kotdwar-news-drn351225063","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस पर कारगिल शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस पर कारगिल शहीदों को किया याद
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित सैनिक विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पि?
- फोटो : KOTDWAR
शौर्य दिवस पर स्टेशन रोड स्थित सैनिक विश्राम गृह में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास लैंसडौन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम योगेश मेहरा और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास लैंसडौन के सहायक अधिकारी डीएस गुसाईं ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर शहीद नायक सूबेदार प्रेम सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी सावित्री बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैप्टन सीपी डोबरियाल, सीपी धूलिया, अनूप बिष्ट, उम्मेद सिंह चौधरी, सुरेश रावत, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल व गोपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, विजय रावत, हिमांशु बहुखंडी व पार्षद गीता नेगी आदि मौजूद रहे।
लैंसडौन में कर्नल चंद्रपाल पटवाल (सेनि) कर्नल वाईएस रावत (सेनि) ने बताया कि 17वीं तथा 18वीं गढ़वाल को बटालिक, द्रास व कारगिल बैटल ऑनर सम्मान से सम्मानित किया गया। सूबेदार सतीश चंद्र ने 17वीं गढ़वाल और सिपाही भरत नेगी ने 19वीं गढ़वाल के जांबाजी के किस्से सुनाए।
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एनसीसी कैडेट्स ने शौर्य दिवस पर ऑनलाइन मीट के माध्यम से कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शहीदों को नमन किया। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार, अंजलि नेगी, काजल, डा. डीएम शर्मा, डा. ऋचा जैन, डा. प्रियंका अग्रवाल, डा. अंशिका बंसल, अंकेश चौहान ने शहीदों को याद किया।