{"_id":"58fa36d44f1c1b8f338b4ae7","slug":"jupiter-jumped-by-the-bridge-of-siddhbali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धबली के पुल से कूदकर युवती ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धबली के पुल से कूदकर युवती ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Fri, 21 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा मार्ग पर स्थित सिद्धबली पुल से कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचानामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। युवती के आत्महत्या किए जाने की खबर से परिजन सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि युवती चार दिन से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे ध्रुवपुर निवासी सुखदेव की 22 वर्षीय पुत्री आरती ऑटो से सिद्धबली मंदिर पहुंची। वह कुछ देर तक वह पुल के बीच में फुटपाथ पर बैठी रही और अचानक उठकर पुल से नीचे कूद गई। युवती के पुल से कूदते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग युवती को बचाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन तब तक नदी के पत्थरों में गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
एसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि घटनास्थल और शव की तलाशी लेने पर कोई मोबाइल और सुसाइड नोट नहीं मिला। एक युवती के आत्महत्या की खबर लगते ही परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया तो उसकी पहचान कर ली गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी आरती कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन