भंवासी और जखणीखाल को उपतहसील की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा/कोटद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के डाडामंडी में आधा दर्जन घोषणाएं कर क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने भवांसी और ढांगू क्षेत्र के जखणीखाल को उपतहसील की सौगात दी। यहां जनसभा में डाडामंडी गेंद मेला मैदान को उन्होंने मिनी स्टेडियम बनाने के लिए पहली किश्त के रूप में 11 लाख रुपये मंजूर किए। इस मौके पर सीएम ने ग्राम प्रधान समेत जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे मनरेगा और 14 वित्त की धनराशि का उपयोग वर्षा जल संरक्षण के लिए करें। सीएम ने कहा कि पांच सौ और हजार के नोट बंद नहीं किए होते तो पर्यटन को बढ़ावा मिलता। नोटबंदी की सबसे बड़ी चोट सूबे के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ी है। कहा कि सरकार ने 2020 तक उत्तराखंड को गरीबी मुक्त करने तथा महिलाओं को रोजगार देकर अधिक से अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया है।
मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डाडामंडी पहुंचकर बाल विकास विभाग एवं महिला आयोग की पहल पर डाडामंडी गेंद मेला मैदान में आयोजित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने दो बेटियों वाली 135 महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने डाडामंडी में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की प्रथम किश्त स्वीकृत की। उन्होंने भंवासी और ढांगू के जखणीखाल को उपतहसील बनाने, राजकीय कन्या इंटर कालेज दुगड्डा का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद के सहयोगी क्रांतिकारी स्व. भवानी सिंह रावत के नाम पर करनेे, जीआईसी दुगड्डा को स्व. बलदेव सिंह आर्य के नाम से और आईटीआई दुगड्डा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फतेह सिंह रावत के नाम पर करने और इंटर कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण करने की घोषणा की। करीब 45 मिनट के अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेंद्र शाह, रुचि कैंतुरा, हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, ब्लाक प्रमुख दुगड्डा सुरेश असवाल, ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर कृष्णा नेगी, राज्य विधि अध्ययन समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इंद्र प्रकाश, डा. मनेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख रेनू बिष्ट आदि उपस्थित रहे। जनसभा का संचालन नगर पालिकाध्यक्ष दुगड्डा दीपक बडोला ने किया।
फोटो समाचार