फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jhumalo Zomi Women Dance

झुमैलो नृत्य पर झूमी महिलाएं

Sun, 03 Jul 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Sun, 03 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Jhumalo Zomi Women Dance
झुमैलो नृत्य - फोटो : amarujala

वन विभाग की पहल पर आयोजित वन महोत्सव के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने स्मृति वन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लोकगीत और नृत्य भी महिलाओं ने किया।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को अनुसार वन विभाग व जिला प्रशासन ने खंड विकास कार्यालय के समीप स्मृति वन में बांज, पैंय्या, बुरांस, सुरई, काफल, मोरपंखी समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों जिलास्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग कर दर्जनों पौधे लगाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मेजबान प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि विभाग की ओर से वन महोत्सव पूरे सप्ताह भर मनाया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी निवेदिता कुकरेती कुुमार, डीडीओ वेदप्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार, डीपीआरओ सुरेन्द्रनाथ, डीआईओ प्रकाश भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण से पूर्व विभिन्न वन पंचायतों की महिलाओं ने झुमैलो कार्यक्रम में कई लोक गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत किए जिन्हें अधिकारियों और आम लोगों को बीच खूब सराहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed