फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   JE pistol recovered from the scene used in the attack on

जेई पर हमले में प्रयुक्त तमंचा घटनास्थल से बरामद

Sat, 16 Jul 2016 10:19 PM IST
कालागढ़/कोटद्वार।
कालागढ़/कोटद्वार। Updated Sat, 16 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन

थाना कालागढ़ क्षेत्र में बीती 13 जुलाई की शाम रामगंगा परियोजना के जेई मुकेश कुमार पर हुए जानलेवा हमले में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर लिया है। अभी तक हमले के आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बीती 13 जुलाई को रामगंगा बांध परियोजना के केंद्रीय भंडार खंड तीन में तैनात जेई मुुकेश कुमार को ड्यूटी से आवास पर लौटते वक्त मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस अज्ञात तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और वहां से एक तमंचा बरामद किया। पास से ही घायल जेई का बैग भी मिला है जिसमें उनके विभागीय कागजात हैं। पुलिस का मानना है कि यह वही तमंचा है जिससे जेई पर हमला किया गया। इसकी जांच कराई जा रही है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस हमलावरों का पता लगाने में नाकाम रही है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार राठी ने बताया कि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उनको पकड़ लिया जाएगा। कोटद्वार अस्पताल में भर्ती घायल जेई मुकेश कुमार को उपचार के लिए देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed