फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jayhrikhal market appeared two panther

जयहरीखाल बाजार में दिखे दो गुलदार, दहशत बरकरार

Wed, 09 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 09 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

जयहरीखाल बाजार में बुधवार तड़के एक घर के सामने दो गुलदार दिखने से परिजनों में दहशत है। शोर मचाने और हवाई फायरिंग करने के बाद दोनों गुलदार झाड़ियों में भाग गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। अलबत्ता, ग्रामीण रात ही नहीं दिन में भी सतर्कता से आवाजाही कर रहे हैं।

विज्ञापन


वन विभाग ने पौखाल, जलेथा और गुनियालगांव में पिंजरे लगाए हैं। गुलदार प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार तड़के राजीव धस्माना के घर के आगे दो गुलदार धमक गए।
विज्ञापन


कुत्तों के तेज भौंकने पर जब लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो आंगन में दो गुलदार खड़े थे। सहायक वन संरक्षक मोहन कुमार बहुखंडी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से गुलदार को ट्रैप करने की अनुमति ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात और बुधवार दिन में कहीं से गुलदार के हमले की खबर नहीं मिली है। बता दें जयहरीखाल क्षेत्र से वन विभाग एक सप्ताह के अंदर दो मादा गुलदारों को पिंजड़े में ट्रैप कर चुका है, जबकि जलेथा में एक मादा गुलदार शूट किया जा चुका है।


क्षेत्र में गुलदार की दहशत इतनी है कि लोग दिन में भी अकेले आवाजाही नहीं कर रहे हैं। जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लोग डंडे लेकर घरों से निकल रहे हैं। बच्चे दिन में भी घरों के अंदर कैद रहने को मजबूर हैं। स्कूल छोड़ने और लाने के लिए ग्रामीणों की टोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed