फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jayhrikhal amusement park will be on the way ,

जयहरीखाल मार्ग पर बनेगा एम्यूजमेंट पार्क,

Tue, 02 Feb 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार Updated Tue, 02 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
छावनी परिषद की पहल पर गुजरात से आई टीम ने मंगलवार को जयहरीखाल-लैंसडौन मार्ग पर  एम्यूजमेंट पार्क के लिए चयनित स्थान को हरीझंडी दे दी है। टीम ने एम्यूजमेंट पार्क को मोनो ट्रेन चलाने के लिए उपयुक्त करार दिया।
विज्ञापन


पर्यटन नगरी लैंसडौन में पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रस्तावित मोनो ट्रेन योजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को मोनो ट्रेन चलाने की संभावनाएं तलाशने पहुंची गुजरात की वीकेम राइड्स इन कारपोरेशन  कंपनी के अधिकारियों की एक टीम लैंसडौन पहुंची। उन्होंने एम्यूजमेंट पार्क और मोनो ट्रेन चलाने की भरपूर संभावनाएं बताई। कंपनी के सेल्स मैनेजर मुकेश शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने लैंसडौन-जयहरीखाल मार्ग पर छावनी परिषद द्वारा चयनित स्थल का निरीक्षण किया और उसे हरी झंडी दे दी। टीम ने एम्यूजमेंट पार्क की लोकेशन को मोनो ट्रेन के लिए उपयुक्त बताया।   
विज्ञापन

मुकेश शर्मा ने कहा कि एम्यूजमेंट पार्क निर्माण के लिए सुझाई गई जगह मोनो ट्रेन के लिए भी उपयुक्त है। कहा कि लैंसडौन में पर्यटन गतिविधियों की अपार संभावनाएं  मौजूद हैं। प्रस्तावित मोनो ट्रेन योजना के लिए यदि बजट मंजूर होता है तो यह स्थान गढ़वाल के  पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह स्थल पर्यटकों के लिए  और बेहतरीन और पसन्दीदा बनेगा। एम्यूजमेंट पार्क और मोनो ट्रेन योजना पर काम होता  है तो इससे छावनी परिषद की अच्छी खासी आय तो होगी ही सालों से खाली पड़ी भूमि  का भी सदुपयोग हो सकेगा। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि एम्यूजमेंट पार्क  निर्माण और इसमें मोनो ट्रेन चलाए जाने से संबंधित प्रोजेक्ट तैयारकर गुजरात  स्थित कंपनी मुख्यालय भेज दिया गया है। वहां से इसका आगणन तैयारकर छावनी परिषद को भेज दिया जाएगा, ताकि आगामी बोर्ड बैठक में इस पर चर्चा कर  निर्णय लिया जा सके।  पार्क में मोनो ट्रेन के अलावा म्यूजिकल फव्वारा,   आधुनिक कैफे हाउस और मनोरंजन के अन्य संभावनाएं टटोली गई हैं। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने  इसकी पुष्टि की है। बताया कि गुजरात से आई वीकेम राइड्स कंपनी की टीम ने लोकेशन देखकर इसे एम्यूजमेंट पार्क और मोनो ट्रेन के लिए उपयुक्त बताया है। कंपनी  का आगणन मिलते ही इसे बोर्ड बैठक में रख दिया जाएगा। मंजूरी मिलते ही योजना के प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed