फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jayanand Bharti's birth anniversary will be celebrated as a state fair

राजकीय मेले के रूप मनाई जाएगी जयानंद भारतीय की जयंती

Sun, 17 Oct 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Jayanand Bharti's birth anniversary will be celebrated as a state fair
बीरोंखाल ब्लाक के पंचपुरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयानंद भारतीय की जयंती पर आयोजित कार्य? - फोटो : KOTDWAR
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत आर्य समाज मंदिर पंचपुरी में जयानंद भारतीय की 141वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जयानंद भारतीय की जयंती को राजकीय मेले के रूप में प्रतिवर्ष मनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जयानंद भारतीय की फोटो का माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि जयानंद भारतीय महान कर्मवीर, स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक थे। वह आजीवन समाज सुधार के लिए संघर्षरत रहे। उनके त्याग व बलिदान की बदौलत ही देश को आजादी मिली। आज की युवा पीढ़ी को उनके पद चिह्नों पर चलकर सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने जयानंद भारतीय की जयंती को राजकीय मेले के रूप में प्रतिवर्ष मनाने की घोषणा भी की। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कोहली ने कहा कि जयानंद भारतीय वैदिक धर्म का प्रचार करने के साथ ही समाज सुधार के कार्यों में जुटे रहे। वह लगातार शिल्पकार समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी, पोखड़ा की प्रमुख प्रीति देवी, गंगा प्रसाद सौम्य, मैत्री प्रकाश, हेमराज प्रियव्रत, धीरज सिंह आर्य और कल्पेश्वरी ने भी जयानंद भारतीय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed