फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jam: Police worked hard, arrangements were made smoothly

जाम : पुलिस के छूटे पसीने, व्यवस्था हुई पानी-पानी

Sun, 03 Nov 2024 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jam: Police worked hard, arrangements were made smoothly

विज्ञापन
कोटद्वार। दीपावली के बाद रविवार को शहर में जबरदस्त जाम रहा। प्रमुख चौराहों और सड़कों से ट्रैफिक गुजारने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद सुबह से दोपहर तक शहर में रुक-रुककर जाम लगा। लंबी दूरी के छोटे वाहनों के जमघट से जाम की समस्या विकट हो गई।

रविवार सुबह से ही लालबत्ती चौराहा और इससे जुड़े मार्गों देवी रोड, रेलवे स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड और बदरीनाथ रोड एवं अन्य संपर्क मार्गों पर जाम रहा। दोपहर होते-होते वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ने और बाजार में खासी भीड़ होने से जाम और विकट हो गया। जाम से निपटने के लिए कोतवाली से एसएसआई उमेश कुमार, बाजार चौकी प्रभारी राजविक्रम सिंह समेत लालबत्ती चौक पर पहुंचे और जाम खुलवाने में जुटे।
विज्ञापन


वहीं, अन्य पुलिसकर्मियों को झंडा चौक, रेलवे मालगोदाम, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड क्षेत्र समेत विभिन्न जगहों पर तैनात किया गया।
हालांकि पुलिस ने काफी देर तक मोर्चा संभाले रखा, लेकिन पुलिस के हटते ही फिर से जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद भी जाम से पूरी तरह से निजात नहीं मिली। रेलवे स्टेशन रोड पर मालगोदाम की ओर से आने वाले मार्ग, पटेल मार्ग समेत कुछ जगहों पर किए गए अतिक्रमण से जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

लालबत्ती चौराहा क्षेत्र से सवारी वाहनों को हटाया



कोटद्वार से कुछ फासले पर रहने वाले कई लोग चार पहिया वाहन लेकर शहर पहुंचे थे। लालबत्ती चौराहा क्षेत्र में खाली जगहों पर कार आदि वाहन पार्क कर लोग बाजार की ओर बढ़ गए। जाम की विकट समस्या को देखते हुए ऐसे वाहनों को हटवाकर जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed