फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jai Bharti Public School and Stadium trainees won the hockey competition

Kotdwar News: जय भारती पब्लिक स्कूल और स्टेडियम ट्रेनीज ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

Wed, 30 Aug 2023 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 30 Aug 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Jai Bharti Public School and Stadium trainees won the hockey competition
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार स्टेडियम में हुआ प्रतियोगिता का फाइनल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बालक वर्ग में जय भारती पब्लिक स्कूल और ओपन बालिका वर्ग में स्टेडियम ट्रेनीज ने जीता। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विजेता और उपविजेता टीमाें को पुरस्कृत किया।
बुधवार को अंडर-16 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जय भारती पब्लिक स्कूल और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच खेला गया। खेल की समाप्ति तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं और प्रतियोगिता का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। पेनाल्टी शूट में जय भारती पब्लिक स्कूल ने 7-6 से जीत दर्जकर प्रतियोगिता अपने नाम की। ओपन बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज कोटद्वार ने मिनी स्टेडियम मोटाढांक ट्रेनीज की टीम को 3-0 से हराया। कोटद्वार स्टेडियम की ओर से हिमानी, साक्षी और सुहानी ने एक-एक गोल किया। निर्णायक की भूमिका दीपक नेगी, विनोद पंत, नीरज रावत, तेजेंद्र रावत, रईस अहमद, शोएब अली ने निभाई। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने प्रतियोगिता के अंत में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 15 चयनित खिलाड़ियों को चेक दिए। उन्होंने वरिष्ठ वॉलीबाल खिलाड़ी धीरेंद्र कंडारी और अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी और कोच सुनील रावत को भी सम्मानित किया। इस मौके पर स्टेडियम के प्रभारी संदीप कुमार डुकलान, हॉकी कोच महेश्वर सिंह नेगी, बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी, मान सिंह थापा, मनोज नेगी, बालम रावत, विक्रम सिंह नेगी और महेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्र हुए सम्मानित
कोटद्वार। जूनियर हाईस्कूल उमरैला में आयोजित कार्यक्रम में रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य झटरी सुनीता कोटनाला ने विद्यालय के आठ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्रों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र नेगी, प्रधानाचार्य विपिन चौहान समेत अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed