फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jahar Khoran gang targeted the soldier

जहर खुरान गिरोह ने सैनिक को बनाया निशाना

Tue, 05 Oct 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Jahar Khoran gang targeted the soldier
दिल्ली से कोटद्वार के बीच एक बार फिर से जहर खुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। सोमवार रात को गिरोह ने छुट्टी पर गांव आ रहे एक सैनिक को बेहोश कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। बेहोशी ही हालत में रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक से पूछताछ में उसने अपना नाम पाटीसैंण निवासी मनोज सिंह (35) बताया। कहा कि सोमवार की रात को वह गांव आने के लिए दिल्ली आईएसबीटी से रोडवेज की बस में कोटद्वार के लिए रवाना हुआ था। रात को मवाना में रोडवेज की बस खाने के लिए रुकी। इतने में साथ बैठे व्यक्ति ने उससे जानपहचान बढ़ाई और उसे साथ में चाय पीने को कहा। चाय पीने के बाद उसने खुद को कोटद्वार बेस अस्पताल में पाया। बताया कि उसके पास पांच हजार रुपये और मंहगा मोबाइल था, जो गायब है। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed