फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Issues of health, road, education dominated in BDC meeting

द्वारीखाल बीडीसी बैठक में छाए स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा के मुद्दे

Sat, 01 Feb 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Issues of health, road, education dominated in BDC meeting
द्वारीखाल बीडीसी बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधिगण। - फोटो : KOTDWAR
द्वारीखाल बीडीसी की पहली बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पानी के मुद्दे छाये रहे। सर्वसम्मति से सदस्यों ने भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना से छूटे गांवों को इससे जोड़ने की मांग की। ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने सभी विभागों को अपने कार्य निर्धारित समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा की अध्यक्षता में हुई बीडीसी बैठक में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, पानी, शिक्षा, चिकित्सा के मुद्दे उठाए। जल्ली और कड़थी के प्रतिनिधियों ने सिलोगी-घनस्याली मार्ग के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। बनाली के प्रधान गणेश प्रसाद ने चंडाखाल से कांडाखाल तक सड़क निर्माण की मांग उठाई। दिउला क्षेपं राजमोहन ने द्वारीखाल अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति और 108 सुविधाएं शुरू करने की मांग उठाई। अन्य कई सदस्यों ने ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। बैठक में भैरवगढ़ी पंपिंग योजना से छूटे गांव को जोड़ने, डाडामंडी-द्वारीखाल मोटर मार्ग का मरम्मत कार्य कराने, बिजली के झूलते तारों की समस्या का निराकरण करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण में एंबुलेंस व अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की कराने और द्वारीखाल में समाज कल्याण अधिकारी के रिक्त पद को भरने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ हिमांशु खुराना, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, डीपीआरओ मो. मुस्तफा खान, बीडीओ अतिया परवेज, परियोजना निदेशक दीपक रावत, ज्येष्ठ प्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल, जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, रंजीता देवी, अमन बिष्ट, अर्जुन कंडारी, भारत सिंह, आराधना देवी, ममता देवी, मस्तान सिंह, रेनू उनियाल, नीरज कंडवाल, विकास बिंजोला, रविंद्र डोबरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed