फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Integration of departments spoils emerging players

खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग का एकीकरण न करने की उठाई मांग

Sun, 20 Sep 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Integration of departments spoils emerging players
फुटबाल खिलाड़ी हेमा पंत ने शासन से खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग का एकीकरण नहीं करने की मांग की है। मांग को लेकर उन्होंने सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तराखंड शासन को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को खेल विशेष में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारतीय खेल संस्थान पटियाला, कोलकत्ता, बैंगलूरु से कोचिंग डिप्लोमा प्राप्त खेल विशेषज्ञों को ही खेल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्ति प्रदान की है। जबकि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की स्थापना स्वयं सेवकों और युवा एवं महिला मंगल दल के कार्यों की पूर्ति के लिए की गई है। युवा कल्याण विभाग ग्रामीण स्तर पर सामाजिक योजनाओं के साथ ही ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। उक्त विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का खेल एवं खिलाड़ी से कोई संबंध नहीं है। राज्य में खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के एकीकरण से राज्य में उभरते खिलाड़ियों के सामने कुशल प्रशिक्षकों की कमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed