फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions to protect water source

जलस्रोत को संरक्षित करने के दिए निर्देश

Thu, 05 May 2022 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Instructions to protect water source
यमकेश्वर विधानसभा में कांडी-सीला मोटर मार्ग का निरीक्षण करते डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : KOTDWAR
डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बृहस्पतिवार को यमकेश्वर विधानसभा के अंतर्गत कांडी-सीला मार्ग और कस्याली में नाबार्ड वित्तीय पोषित परियोजना के तहत उद्यान विभाग के निवेश केंद्र स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीरता पूर्वक कार्यों को पूर्ण करें। साथ ही खेड़वा गांव के पास प्राकृतिक पेयजल स्रोत को संरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पहाड़ कटान कार्य बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मोटर मार्ग पर नाली बेहतर बनाने, मार्ग पर आने वाले मोड़ों को भी कम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता को संवेदनशील, भूधंसाव व भूस्खलन जोन पर मजबूती से पुश्ते का निर्माण करने और मार्ग का निर्माण जल्द कराने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने नाबार्ड वित्त पोषित परियोजना के तहत कस्याली में उद्यान विभाग के निवेश केंद्र के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान निवेश केंद्र का कार्य जल्द प्रारंभ करने को कहा, जिससे काश्तकारों को उद्यान, कृषि से जुड़ी जानकारियां समय से मिल सकें। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, सहायक अभियंता सत्यप्रकाश, अवर अभियंता मैनपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed