{"_id":"5880f01f4f1c1b711befe198","slug":"inspire-camp-begins-in-garhwal-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि में इंस्पायर शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि में इंस्पायर शिविर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में मेधावी छात्रों के मार्गदर्शन के लिए इंस्पायर शिविर शुरू हो गया है। इस मौके पर गढ़वाल मंडल के विभिन्न हिस्सों से आए छात्र-छात्राओं को विषय विशेषज्ञों ने जानकारियां दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को चौरास प्रेक्षागृह में शिविर का शुभारंभ करते हुए विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने कहा कि बच्चे विज्ञान की उपयोगिता समझते हुए इसे करियर के तौर पर अपनाए। उन्होंने बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग आदि का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके आविष्कार आज पूरे विश्व में अलग पहचान बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
बच्चे कुछ ऐसा करे जिससे सभी का भला हो। प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी ने देश के प्रतिष्ठित विज्ञान अनुसंधान केंद्रों के बारे में बताया। इंद्रप्रस्थ विवि नई दिल्ली के प्रो. वरुण जोशी ने उत्तराखंड सहित हिमालय के भूस्खलनों की समस्या से निपटने के लिए जैव तकनीकी के उपयोग, एफआरआई देहरादून के डा. वाईपी सिंह ने दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता और गढ़वाल विवि के डा. एसपी सती ने विज्ञान व वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
शिविर संयोजक प्रो. यशपाल सुंदरियाल ने बताया कि शिविर में पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार व उत्तरकाशी जिलों के 30 विद्यालयों के 325 टापर्स व 30 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान डा. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन शोध छात्रा पूनम ने किया।