फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Infrastructure had not been so self-immolation

मूलभूत सुविधाएं न मिलीं तो आत्मदाह करेंगे

Thu, 21 Jul 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Thu, 21 Jul 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं से वंचित, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से गुहार लगाकर थक चुके द्वारीखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत पवेख के ग्रामीणों ने आंदोलन का फैसला लिया है। 14 अगस्त तक गांव की समस्याओं को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर गांव के दो बुजुर्गों दौलतराम दुदपुड़ी और सचितानंद दुदपुड़ी (90) ने ग्राम प्रधान के साथ द्वारीखाल ब्लाक में आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत की आम बैठक में आज तक सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और सिंचाई के साधन उपलब्ध नहीं होने पर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। ग्राम  प्रधान मनमोहन दुदपुड़ी ने कहा कि आजादी के वर्षों बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत के ग्रामीण गुलामों जैसा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यहां के लोग केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से कोसों दूर हैं। आज भी लोगों को संपर्क मार्ग तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है। यही दशा पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य की भी है। गांव के लोग वर्षों से सरकार और जिला प्रशासन से ग्राम पंचायत के विकास की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की कोई नहीं सुन रहा है। सरकार और जिला प्रशासन की मनमानी के कारण अब आंदोलन के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है।  
विज्ञापन


इस अवसर पर दिनेश रावत, सोहन दुदपुड़ी, सुभाष  दुदपुड़ी, तोता रात दुदपुड़ी, पर्वती देवी, राजीव दुदपुड़ी, मदन मोहन दुदपुड़ी, देवेश्वरी देवी, शंभू प्रसाद, कमला देवी, दौलत राम दुदपुड़ी, सचिदानंद दुदपुड़ी और दशरथ सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed