फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   India is moving towards becoming a global economic superpower: Satpal Maharaj

दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा भारत : सतपाल महाराज

Sat, 20 Sep 2025 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
India is moving towards becoming a global economic superpower: Satpal Maharaj

विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

शनिवार को एक बैंक्वेट हाल में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने सम्मेलन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। लोक निर्माण, सिंचाई और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अनेक पर्यटन सर्किट विकसित कर रही है। कण्वाश्रम जैसे ऐतिहासिक धरोहरों के विकास के लिए ठोस योजना बना रही है। कोटद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश अथवा निकास द्वार बनाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन


विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी जैसी अनेकों लाभकारी योजनाएं लागू की हैं। वहीं, जीएसटी और आयकर स्लैब में व्यापक सुधार देश के मध्यम और निम्न आय वर्ग को आर्थिक स्वतंत्रता दी है। जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, अटल आयुष्मान योजना आदि योजनाओं ने आम आदमी के जीवन को आसान बना दिया है। सम्मेलन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश बलोधी, चार्टर्ड एकाउंटेंट रुचिन सिंघल, सिडकुल निर्माता संघ के सचिव विवेक चौहान, व्यवसायी कमल गुप्ता, औषधि महासंघ के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, अधिवक्ता निशीथ माहेश्वरी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अण्थवाल, राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत के अलावा सुरेंद्र आर्य, विकास दीप मित्तल, आशीष रावत, सुमन कोटनाला, विजयानंद पोखरियाल सहित कई भाजपाई और पार्षद उपस्थित रहे। संचालन सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक मोहन सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed