{"_id":"56f80bd44f1c1b9d41f14ed6","slug":"increased-feeding-mothers-get-11-months-honorarium","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन माताओं को मिलेगा 11 माह का बढ़ा हुआ मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन माताओं को मिलेगा 11 माह का बढ़ा हुआ मानदेय
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत माध्यमिक और बेसिक विद्यालयों में तैनात भोजन माताओं को अब साल भर में 11 माह का मानदेय मिलेगा। शासन की ओर से शिक्षा विभाग को इन्हें 11 माह के मानदेय का भुगतान बढ़ोतरी के साथ करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत स्कूलों में भोजन बनाने के लिए तैनात भोजन माताओं को अभी तक शासन से साल में दस माह का मानदेय दिया जाता था। अवकाश के दौरान का दो माह का मानदेय का भुगतान इन्हें नहीं किया जाता था। भोजन माताओं की ओर से इन्हें साल में 11 माह का मानदेय दिए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। मध्याह्न भोजन योजना के जिला प्रभारी सतीश डोबरियाल ने बताया कि शासन की ओर से भोजन माताओं को 11 महीने का मानदेय का भुगतान देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले भोजन माताओं को साल भर में 1500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दस माह का मानदेय दिया जा रहा था। अब उन्होंने साल भर में 11 माह के मानदेय के 16500 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। यह व्यवस्था इसी साल से लागू की जा रही है।
विज्ञापन