फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Including the couple's son died in a road accident, daughter injured

सड़क हादसे में दंपति की पुत्र समेत मौत, पुत्री घायल

Sun, 12 Jun 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Sun, 12 Jun 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
Including the couple's son died in a road accident, daughter injured
नजीबाबाद-मेरठ हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कोटद्वार के व्यापारी की कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर कार दुर्घटना में कोटद्वार निवासी एक सराफा व्यापारी परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रुप से घायल है। उसेे नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना लगते ही कोटद्वार में व्यापारी के परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। हादसे से कोटद्वार में शोक की लहर छा गई है। शोक में सोमवार को कोटद्वार का बाजार बंद रहेगा।

विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह दस बजे नजीबाबाद से करीब पांच किमी दूर बिजनौर मार्ग पर हुआ। कोटद्वार निवासी सराफा व्यापारी राजेश आनंद (52), उनकी पत्नी लक्ष्मी (48), पुत्र मोहित (28) और पुत्री मोनिका (18) रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी कार से दिल्ली के लिए रवाना हुए। करीब दस बजे जैसे ही उनकी कार नजीबाबाद से पांच किमी आगे प्रतापपुर गांव के पास पहुंची, कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर कई बार पलटने के बाद बिजली के पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहे का खंभा भी उखड़कर गिर गया। कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास से पहुंचे लोगों ने कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला, मगर तब तक राजेश, लक्ष्मी और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पुत्री मोनिका (18) गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे की खबर लगते ही कोटद्वार से बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि नजीबाबाद पहुंचे। देर शाम तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद बिजनौर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि सोमवार को शोक में कोटद्वार का बाजार बंद रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सेवकराम मानूजा समेत कई लोगों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed