{"_id":"58bc40564f1c1be25ee7e52a","slug":"including-stolen-gun-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुई बंदूक सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी हुई बंदूक सहित एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़/कोटद्वार। पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारी की बंदूक चोरी के आरोप में एक युवक को मय बंदूक के गिरफ्तार कर लिया है। युवक को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 14 दिन की रिमांड पर ले
विज्ञापन
लिया गया है।
उपनिरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि मुखबिर से किसी संदिग्ध युवक के हनुमान मंदिर के पास घूमने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर युवक की जांच करने पर उसके पास से वन विभाग की चोरी हुई बंदूक बरामद हुई। युवक को मय बंदूक के गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवक से पता चला कि बंदूक उसने वन विभाग की चौकी से 10 फरवरी को चोरी की थी। पुलिस रिकार्ड के अनुसार 11 फरवरी को कालागढ़ टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज से वन कर्मी चंद्रकांत की सरकारी डबल बैरल बिना कारतूस की बंदूक रामजीवाला के पास गैड चौकी से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसकी तलाश जारी थी। बताया कि आरोपी श्रवण (20) ग्राम भोगपुर निवासी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बंदूक को न्यायालय के आदेश पर ही वन विभाग को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन