फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   In the shadow of the Magic Festival Meena Rana shouts

महोत्सव में छाया मीना राणा के सुरों का जादू

Fri, 12 Feb 2016 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो किशनपुर
अमर उजाला ब्यूरो किशनपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
  महोत्सव का शुभारंभ सर्वोदय नेता मान सिंह रावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, चिद्वानों और लेखकों की विचार गोष्ठी से हुआ। गोष्ठी में डा. नंद किशोर ढौडियाल, ओपी कंडवाल, कमल जोशी, लक्ष्मी चंद्र शास्त्री, सुरेश असवाल, प्रकाश चंद्र कोठारी, चक्रधर शर्मा कमलेश, ज्ञान सिंह नेगी आदि वक्ताओं ने कण्वाश्रम भव्य बनवाने, कण्वाश्रम में राष्ट्रीय स्मारक बनवाने, भरत की अष्ट धातु की मूर्ति लगवाने, कण्वाश्रम को औषधि शोध केंद्र बनाने, झील निर्माण और सुंदरीकरण और कण्वाश्रम को ईको टूरिज्म केंद्र बनाने पर चर्चा की गई। इसके बाद लोकगायिका मीना राणा, लोकगायक जगदीश बकरौला, पदम गुसाईं ने हम उत्तराखंडी छौं..., हौंस उल्यार मा..., चंदना म्यार पहाड़ एई..., ऐगी चौंदिसों मुल्यार..., पल्या गौं का मोहना..., टिहरी की रानी..., लौंडर चंदरा..., बोल बेटी लक्ष्मी...,  ओण कु मी ओलु..., राम कसम मी छौं... आदि मनमोहन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


महोत्सव में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों से लोगों ने जानकारी ली और दवाइयां, कीटनाशक, उपकरण आदि लिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम जीआर बिनवाल, ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, मेला समिति के अध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, दयाशंकर फुलारा, राम  सिंह रावत, कीरत सिंह, रंजना रावत, तेजपाल सिंह  रावत, डा. मंजीत सिंह, ज्योती मिश्रा, मदन सिंह रावत, दामोदर सिंह, हर्षवर्धन गुर्साइं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज होने वाले कार्यक्रम
- मैराथन दौड़ दुर्गापुर से कण्वाश्रम तक प्रात: 9 बजे।
- स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रात: 11 बजे।
- महिला रस्सा-कस्सी दोपहर 12 बजे।
- सांस्कृतिक विभाग की ओर से चक्रव्यूह मंचन दोपहर एक बजे।
- विजेताओं को पुरस्कार वितरण सांय 3 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed