{"_id":"57d6e5054f1c1ba73dd47362","slug":"immersed-in-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंक में विसर्जित की गणेश प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टैंक में विसर्जित की गणेश प्रतिमा
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गणेश प्रतिमा का विसर्जन नदी के बजाय पानी के टैंक में किया।
विज्ञापन
भक्तियाना स्थित एनआईटी परिसर में पांच सितंबर से मूर्ति स्थापना और हवन-पूजा के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। सात दिनों तक चले कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम सात बजे आरती और भजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
रविवार देर शाम कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विजय जोगदांडे थे। पूजा अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए संस्थान परिसर से नदी तट तक यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने नदी में मूर्ति प्रवाहित करने के बजाय एक हजार लीटर के टैंक में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया, ताकि नदी का जल प्रदूषित न हो। इस मौके पर संस्थान के कुलसचिव कर्नल सुखपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को नेक रास्ते पर चलने की सलाह दी। ब्यूरो
विज्ञापन