फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   I lived happily at home and found happiness outside, says Nanak, the Guru's mantra was strengthened

Kotdwar News: घर सुख वसेया बाहर सुख पाया, कहु नानक गुरु मंत्र दृढ़ाया...

Tue, 28 Oct 2025 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 28 Oct 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
I lived happily at home and found happiness outside, says Nanak, the Guru's mantra was strengthened
कोटद्वार। श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिख संगत की ओर से नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। अमृतवेले में गुरुबाणी गायन कर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा से मंगलवार तड़के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरजंट सिंह की देखरेख में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से होकर नजीबाबाद मार्ग पर रमेश नगर कॉलोनी में पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शबद कीर्तन का गायन कर सामूहिक रूप से अनंद साहिब का पाठ किया गया। प्रभातफेरी के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रभातफेरी में गुरुद्वारा कमेटी की ओर से महेश भाटिया, रमेश नगर कॉलोनी के विनय भाटिया, महेश डेमला, प्रीतम लाल भाटिया, राजकुमार छाबड़ा, सरदार महेंद्र सिंह, शूरवीर सिंह, पुष्पा भाटिया, प्रवेश भाटिया, ज्योति भाटिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed