फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hydropower personnel three months salary

जल विद्युत परियोजना के कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं

Fri, 08 Apr 2016 08:35 PM IST
कीर्तिनगर।
कीर्तिनगर। Updated Fri, 08 Apr 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

10 तक भुगतान नहीं होने पर काम बंद करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
कीर्तिनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना में कार्यरत भूमिधर कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने परियोजना संचालन कर रही कंपनी एएचपीसीएल (अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी) को 10 अप्रैल तक वेतन भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि तय तिथि तक वेतन नहीं मिलने पर काम बाधित किया जाएगा।
राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि परियोजना निर्माण के लिए कंपनी ने उनकी भूमि अधिग्रहीत की है। इसके एवज में उनको परियोजना में रोजगार मिला है। कंपनी ने  जनवरी माह से उन्हें वेतन भुगतान नहीं किया है। कई ऐसे कर्मचारी हैं, जिनको नकद भुगतान भी किया जाता है। उनको पांच माह से भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में परियोजना से विद्युत उत्पादन हो रहा है। ऐसे में धनाभाव की समस्या भी नहीं है। वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अप्रैल में बच्चों की नई कक्षाओं में प्रवेश पर खर्चा हो रहा है।  ज्ञापन में दिनेश स्नेही, मुकेश राणा, रोहन बहुगुणा, अनूप सेमवाल, अमित रतूड़ी और नवीन रतूड़ी आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर, एएचपीसीएल के सहायक महाप्रबंधक वाईआर शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को शीघ्र वेतन मिल जाएगा। इस संबंध में हेड ऑफिस के साथ पत्राचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed