Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Horticulture will only improve the picture of hilly areas

Kotdwar News: बागवानी से ही संवरेगी पहाड़ी क्षेत्रों की तस्वीर

Sat, 27 Jul 2024 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Horticulture will only improve the picture of hilly areas

विज्ञापन
सतपुली। धाद संस्था के तत्वावधान में शनिवार को सतपुली में पहाड़ों में फल उत्पादन और बाजार विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में पौड़ी जिले में सेब उत्पादन में नई ऊंचाइयां छू रहे प्रगतिशील काश्तकारों को स्मृति चिह्न एवं शाॅल भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बागवानी के क्षेत्र में सेब, कीवी और अनार के उत्पादन से पहाड़ों की तस्वीर बदली जा सकती है।कोटद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने विपणन की चुनौतियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि सभी प्रगतिशील काश्तकार एकजुट होकर बड़े बाजारों तक उत्पाद पहुंचा सकते हैं। प्रगतिशील काश्तकारों एवं विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप हमें फलों का चयन कर बागवानी करनी चाहिए। जिससे कम लागत एवं कम चुनौतियों से अच्छा मुनाफा कमाया जा सके। गोष्ठी में सेब उत्पादक काश्तकार सिरौली (पौड़ी) की डॉ. सविता रावत, पोखड़ा के वीणा मल्ली गांव के रोहन बिष्ट, खिर्सू के अर्जुन सिंह पंवार और पाबौ के मरोड़ा गांव के पवन बिष्ट ने सेब उत्पादन के अपने अनुभव एवं चुनौतियों को साझा किया। धाद के अध्यक्ष लोकेश नवानी ने चारों सेब उत्पादक काश्तकारों को अन्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने अन्य काश्तकारों से पारंपरिक खेती का मोह छोड़कर सेब, कीवी और अनार जैसे अच्छे दाम वाले फलों की खेती की अपील की। इस मौके पर सेब उत्पादक काश्तकारों को स्मृति चिह्न एवं शाॅल भेंटकर सम्मानित किया गया।




फलोत्पादन विशेषज्ञ राजेंद्र कुकशाल ने काश्तकारों को विस्तार पूर्वक बागवानी के गुर बताए। धाद संस्था के अध्यक्ष लोकेश नवानी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में जनपद के अनेक प्रगतिशील काश्तकारों में प्रतिभाग किया। गोष्ठी में पौड़ी, खिर्सू, और पाबौ में काश्तकारों की ओर से उगाए जा रहे सेब गाला और डिलीशियस और अन्य काश्तकारों के उत्पादों के स्टाॅल भी लगाए गए। इस मौके पर फील गुड के संस्थापक सुधीर सुंदरियाल, हरेला के हरीश डोबरियाल, देवेंद्र नेगी, किशन सिंह पंवार, गौरव धस्माना, तन्मय ममगाईं और उत्तम सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed