{"_id":"582200af4f1c1b342fb387db","slug":"honor-to-bereaved-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिजनों को किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिजनों को किया सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित शौर्य सम्मान समारोह में 15 शहीदों के परिजनों और 500 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।मंगलवार को बालासौड़ स्थित एक बारात घर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि रही है।
विज्ञापन
सेना से जुड़े लोगों का सम्मानित करना भारतीय जनता पार्टी के लिए गौरव की बात है। देश में किसी भी प्रकार के संकट के समय सबसे पहले सेना को ही याद किया जाता हैं। कहा कि पूर्व में जब अटल बिहारी बाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने शहीदों के पार्थिव शरीर को परिजनों तक पहुंचाने और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के आदेश दिए थे। कहा कि मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) लागू कर जो सम्मान पूर्व सैनिकों को दिया है, वह पूरे विश्व के लिए नजीर बन गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हुए सैनिक सुशील चंद्र कंडवाल की पत्नी मीनाक्षी कंडवाल, बीएसएफ में कार्यरत शहीद भागचंद्र सिंह रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत, शहीद सुबोध रावत की पत्नी वंदना रावत, शहीद उमानंद बड़थ्वाल की पत्नी सुशीला देवी, शहीद रविंद्र सिंह गुसाईं के पिता गोविंद सिंह गुसाईं सहित 15 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, वीरेंद्र रावत, सतीश गौड़, राजेंद्र खर्कवाल व भुवनेश खर्कवाल समेत कई लोग थे।