{"_id":"5e39a2828ebc3ee5c77db429","slug":"home-stay-plan-will-change-mountain-s-picture-dm-kotdwar-news-drn3350344130","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम स्टे योजना का समूह के रुप में संचालन बदलेगा पहाड़ की तस्वीर: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम स्टे योजना का समूह के रुप में संचालन बदलेगा पहाड़ की तस्वीर: डीएम
विज्ञापन
सतपुली में आयोजित ऋण वितरण समारोह में प्रतिभाग करते महिला स्वयं सहायता समूह और काश्तकार।
- फोटो : KOTDWAR
नाबार्ड के तत्वावधान में मिशन मोड पर क्रेडिट तीव्रता अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला के तहत ऋण वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पांच ब्लॉकों के कुल 184 स्वयं सहायता समूहों और काश्तकारों को 2.05 करोड़ रुपये के चैक वितरित किए गए। इस मौके पर डीएम ने दीनदयाल होम स्टे योजना को समूह के रुप में संचालित करने की अपील की। कहा कि यह योजना पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
पौड़ी रोड पर स्थित एक होटल में आयोजित ऋण वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील चावला और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी, पौड़ी धीराज गर्ब्याल ने किया। अपने संबोधन में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील चावला ने कहा कि भारत में दुनिया के सर्वाधिक 87 लाख स्वयं सहायता समूह हैं, जो विभिन्न रोजगार परक योजनाओं के सहयोग से आजीविका संवर्धन में अपना योगदान दे रहे हैं। जानकारी के अभाव में काश्तकार सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने काश्तकारों से किसान क्रेडिट कार्ड लेने और महिला स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर अपनी आर्थिकी मजबूत करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने जनपद में ऋण जमा अनुपात बहुत कम होने का हवाला देते हुए कहा कि पौड़ी में 56 हजार में से महज 22 हजार किसानों के पास ही किसान क्रेडिट कार्ड हैं। उन्होंने दीन दयाल होम स्टे योजना को भी समूह के रुप में संचालित करने की अपील की। कहा कि यह योजना पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने स्थानीय पैदावार को समूह के माध्यम से बाजार में उतार कर स्वरोजगार अपनाने की अपील भी की। इस मौके पर सीडीओ हिमांशु खुराना, लीड बैंक प्रबंधक नंद किशोर, डीपीआरओ एमएम खान, डीडीएम नाबार्ड भूपेंद्र सिंह, एपीडी सुनील कुमार, एकेश्वर, जयहरीखाल, कल्जीखाल, द्वारीखाल के बीडीओ समेत विभिन्न बैंकों एवं साधन सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ग्रामीण एवं महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।