फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hockey Competition by Young Hockey Club

यंग हॉकी क्लब ने हॉकी प्रतियोगिता

Sun, 29 Aug 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Hockey Competition by Young Hockey Club
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम यंग हॉकी - फोटो : KOTDWAR
खेल निदेशालय उत्तराखंड और जिला क्रीड़ा अधिकारी के सहयोग से राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित 18 प्लस ओपन बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता यंग हॉकी क्लब ने जीत ली है। प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील रावत ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का पहले मुकाबले में यंग हॉकी क्लब ने गाड़ीघाट ग्रीन क्लब को 1-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में गढ़वाल हॉकी क्लब ने सनराईस हॉकी क्लब को 4-0 से हराया। फाइनल मुकाबला गढ़वाल हॉकी क्लब और यंग हॉकी क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें यंग हॉकी क्लब ने 10-4 से जीत दर्ज कर मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता अपने नाम की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्टेडियम के प्रभारी क्रीड़ाधिकारी संदीप कुमार डुकलान, मनोज नेगी, वरूण भट्ट, सतपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed