{"_id":"591f21034f1c1b9c0cf24f9c","slug":"hoard-dm-office-against-wine-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब दुकानों के खिलाफ घेरा डीएम कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब दुकानों के खिलाफ घेरा डीएम कार्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Fri, 19 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी।
विज्ञापन
पौड़ी व श्रीनगर में शराब की दुकानों के खिलाफ शुक्रवार को महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ही विधायक पौड़ी व श्रीनगर के विरोध में नारेबाजी भी की गई। बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी ने कहा कि श्रीनगर में जन विरोध के बावजूद गंगा किनारे शराब की दुकानें खोली गई हैं, जबकि यह दुकान पहले बंद कर दी गई थी।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी ने कहा कि श्रीनगर में जिस जगह पर दुकान खोली गई है, उसके नजदीक ही गंगा आरती, नमामि गंगे योजना स्थल, गोतीर्थोश्रम, भगवान शिव व शनि मंदिर भी है। इसी रास्ते पर एक स्कूल भी है। उन्होंने कहा कि यदि ठेके को जल्द बंद नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन और तेज करना पड़ेगा। इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच के लिए एडीएम रामजी शरण शर्मा को नियुक्त किया है। सरिता नेगी ने कहा कि तीन दिन पहले जिलाधिकारी ने पौड़ी में एजेंसी चौक के नजदीक खोले गए शराब ठेके को बंद करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन ठेका एक ही दिन बंद रहा। बृहस्पतिवार को ठेका दोबारा खुल गया।
विज्ञापन