फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Himadri Ratna Award to Satyaprakash and Ghananand

सत्यप्रकाश और घनानंद को हिमाद्रि रत्न सम्मान

Tue, 25 Oct 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Himadri Ratna Award to Satyaprakash and Ghananand
कोटद्वार में समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल को हिमाद्रि रत्न सम्मान से सम्मानित करते संस्था के सद? - फोटो : KOTDWAR
साहित्यिक संस्था साहित्यांचल की ओर से हिमाद्रि रत्न साहित्यिक सम्मान-2022 समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सत्यप्रकाश थपलियाल और घनानंद दुदपुड़ी को हिमाद्रि रत्न सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष जनार्दन बुड़ाकोटी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में साहित्यकार घनानंद दुदपुड़ी और क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ‘हिमाद्रि रत्न सम्मान-2022’ से सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मानपत्र एवं 11-11 हजार की धनराशि दी गई। समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने उन्हें मिलने वाली सम्मान राशि को असहाय बच्चों की आर्थिक सहायता के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर साहित्यांचल के पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी की ओर से संपादित हिमाद्रि रत्न सम्मान काव्यात्मक संग्रह पुस्तक का विमोचन किया गया। संस्था ने चंद्रप्रकाश नैथानी को भी नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ. राम प्रसाद ध्यानी, महासचिव मयंक प्रकाश कोठारी, डॉ. वेदप्रकाश माहेश्वरी, चक्रधर शर्मा कमलेश, प्रो. नंदकिशोर ढौंडियाल, डॉ. मनोरमा ढौंडियाल, अनुसूया प्रसाद डंगवाल और प्रवेशचंद्र नवानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed