फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Higher education is the basis of nation and man-making: Kumkum Rautela

उच्च शिक्षा राष्ट्र और मानव निर्माण का आधार: प्रो. कुमकुम रौतेला

Sat, 09 Nov 2019 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Higher education is the basis of nation and man-making: Kumkum Rautela
ाजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में आयोजित संगोष्ठी में शामिल करते मुख्य अतिथि। - फोटो : KOTDWAR
राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में उच्च शिक्षा में उन्नयन एवं नवाचार विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक प्रो. कुमकुम रौतेला ने किया। उन्होंने उच्च शिक्षा को राष्ट्र व मानव निर्माण का आधार बताया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डा. सुशील भाटी ने महाविद्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्राध्यापक डा. ब्रह्मराज ने महाविद्यालय के विकास कार्यों व सुधारों से परिचित कराया। इस दौरान असिस्टेंट प्रो. अटल बिहारी त्रिपाठी ने महाविद्यालय उन्नयन एवं नवाचार पर व्याखान दिया। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने अभिभावकों को पुस्तकदान के लिए जागरूक किया। छात्र प्रतिनिधि के रूप में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा किरन, सोनाली, निशा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी, सेवानिवृत्त प्राचार्य आनंद सिंह रौतेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्कर जोशी, पोखड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान संजय जोशी, अजय कुमार, कुलदीप सिंह, मोनिका रावत, कुसुम देवी, हेमलता, राहुल कुमार, अमिता बिहान, डा. ब्रह्मराज सिंह आदि मौजूद रहे।

जयहरीखाल में 11 को होगा गोष्ठी का आयोजन
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आगामी 11 नवंबर को गोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह जानकारी प्राचार्य डा. एएन सिंह ने यहां दी है। बताया कि गोष्ठी में महाविद्यालय के उन्नयन और नवाचार विषय पर परिचर्चा की जाएगी। गोष्ठी में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed