फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   High speed truck crushed the youth in Jashodharpur Industrial Area, death

जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

Mon, 09 May 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
High speed truck crushed the youth in Jashodharpur Industrial Area, death
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक द्वारा युवक को कुचलने के बाद जुटी ल? - फोटो : KOTDWAR
भाबर के जशोधपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही ट्रक को सीज कर दिया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भिजवा दिया है।
विज्ञापन

कलालघाटी चौकी इंचार्ज एसआई प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी के जिला बिजनौर के अंतर्गत चांदपुर निवासी संजीव चौधरी (40) पुत्र जयपाल सिंह जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार शाम वह ढाबे से चाय पीने के बाद फैक्ट्री लौट रहा था। इस दौरान सिद्धबली धर्मकांटे के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को दबोचकर जमकर उसकी पिटाई कर डाली और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही ट्रक को सीज कर लिया। साथ ही शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed