फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Heavy rain: 40 meters of Modakhal-Kurikhal road shed

अतिवृष्टि: मोड़ाखाल-कूरीखाल मार्ग का 40 मीटर हिस्सा बहा

Fri, 02 Sep 2022 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain: 40 meters of Modakhal-Kurikhal road shed
अतिवृष्टि से मोड़ाखाल-कूरीखाल वन मोटर मार्ग करीब 40 मीटर हिस्सा पानी में बह गया। सड़क कटने से गहरी खाई बन गई है। कई जगहों से मार्ग मलबा और कीचड़ से सना हुआ है। मार्ग बंद होने के कारण दैनिक आवाजाही करने वाले ग्रामीण और स्कूली बच्चे शुक्रवार सुबह दुगड्डा नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को क्षेत्र में भारी बारिश हुई। अतिवृष्टि से दुगड्डा ब्लॉक के सिमलचौड़ ग्रामसभा के अल्दावा, सिद्धपुर, कूरीखाल, झिंडीडांडा गांवों को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। तलगांव मंदिर के पास 30 मीटर और कैंची बैंड के पास 10 मीटर सड़क बह गई। अन्य जगहों पर भी पहाड़ी से मलबा आने के कारण इन गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। बारिश की वजह से मार्ग पैदल आवाजाही के लायक भी नहीं रह गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान माधुरी धूलिया ने शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मदद से श्रमदान कर मार्ग को पैदल आवाजाही के लायक बनाया। ग्राम प्रधान की ओर से मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम और राजस्व उपनिरीक्षक राजेश राणा को दी गई है। बारिश के कारण हल्द्वानी गदेरा के उफान पर रहने से दुगड्डा रेंज की रिंवाली कंपार्ट और झवाणा के बीच वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलोड़ी गांव में पुश्ता ढहा, राजस्व उपनिरीक्षक ने किया दौरा
कोटद्वार। गांव कलोड़ी में बारिश के कारण आंगन का पुश्ता ढह गया। इससे आवासीय भवन को खतरा पैदा हो गया है। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक राजेश राणा ने गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि पुश्ता ढहने से घर का आंगन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि अभी आवासीय भवन को कोई खतरा नहीं है। फिर भी प्रभावित परिवार को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित परिवार को मुअवाजा प्रदान करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed